*जनगणना  2027के प्रथम चरण मे 16 मई से 14 जून तक मकान सुचिकरण एवम गणना कार्य होगा शुरु*

*केकड़ी 28अप्रैल (पवन राठी )*
*राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्य जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून तक होगा। तहसीलदार बन्टी राजपूत ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण मे मकान सूचीकरण एवं मकानो की  गणना का कार्य होगा इस हेतु तहसील केकड़ी के कुल 63 ग्रामों के 188  ब्लॉक मे 175 प्रगणक और 30 पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है। और 20 प्रगणक और 04 पर्यवेक्षक आरक्षित रखे गये है।*
*जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान सरकार जयपुर और जिला कलेक्टर  एवं जनगणना प्रमुख जनगणना अधिकारी महोदय अजमेर के निर्देशानुसार तहसील केकड़ी में उक्त प्रगणको एवं सुपरवाइजर को दिनांक 1 मई 2026  से 09 मई 2026 के मध्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसील चार्ज स्तर पर प्रतिदिन दो बैच संचालित होगें उक्त प्रशिक्षण में लगभग 40 प्रतिभागी प्रति बैच भाग लेगे जो  तीन दिवसीय गैर आवासीय होगा।  श्रीमती राजपूत ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण की समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई हैl* *प्रशिक्षण प्रातः  9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होगा जिसमें प्रत्येक बैच में दो दो प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे प्रशिक्षण पक्ष पश्चात उक्त फील्ड कार्मिक अपने फील्ड में  दिनांक 16 मई से मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य करेंगे जनगणना 2027 पूर्णतः प्रथम डिजिटल जनगणना  होगी ।*
*नागरिक अपनी स्वयं की जनगणना मोबाईल ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं l*
*स्व-गणना  01.05.2026 से 15.05.2026 तक निर्धारित की गई है।  सरकार द्वारा जारी पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर   स्व गणना कार्य  किया जा सकता है।* *   *गणनाकर्ता घर घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। गणनाकर्ता द्वारा जानकारी हेतु 33 प्रश्न पूछे जायेगें।*
*श्रीमती राजपूत द्वारा केकडी के सभी नागरिको से अधिक से अधिक स्व गणना एवं जनगणना मे सहयोग करने की अपील की है।*

Leave a Comment

और पढ़ें