*केकड़ी -सावर 27अप्रैल (पवन राठी )*
*सावर कस्बे के मेहरूकला रोड़ पर स्थित धोलाई तालाब में चरने गई भैंस करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।* *जानकारी मे आया कि सावर कस्बे के मेहरूकला रोड़ स्थित धोलाई तालाब में दोपहर को सावर कहार मौहल्ला निवासी मुकेश कहार पुत्र ग्यारसा कहार की चरने गई भैंस अचानक विधुत पोल की ताड़ की चपेट में आई गई । जिससे भैंस बुरी तरह से झूलस गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता लक्ष्मण कहार को घटना की सूचना मिलने पर विधुत विभाग को अवगत कराने पर विधुत सप्लाई बंद करके के मृत भैंस को एक तरफ हटाकर विधुत सप्लाई दुरस्त करवाई गई है।*









