*केकड़ी 27अप्रैल (पवन राठी )*
*केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के नवीन सत्र 2026_27 के लिए अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने नॉमिनेशन कमेटी का गठन कर लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में लायन एस एन न्याती, लायन राजेंद्र सोनी, लायन मुरारी गर्ग, लायन राकेश जैन सदस्यों को नई P.S.T. का कार्य संपादित करने का आग्रह किया। नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने साधारण सभा की बैठक लायंस भवन पोकी नाड़ी केकड़ी में निरंजन चौधरी की अध्यक्षता में नव नॉमिनेट किए सत्र 2026_27 के लिए P.S.T. की घोषणा की।*
*अध्यक्ष पद के लिए लायन दिनेश मेवाड़ा, सचिव पद के लिए लायन विकास माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन आसाराम जांगिड़ की घोषणा की। घोषणा के बाद नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉ बृजेश गुप्ता, एस एन न्याती, राकेश जैन, राजेंद्र कुमार सोनी, मुरारी गर्ग ने तीनों पदाधिकारी को माला पहनाकर, मीठा मुंह करा कर स्वागत किया। नव चयनित अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा सचिव विकास माहेश्वरी व आसाराम जांगिड़ ने कहा कि नए सत्र में सभी को साथ लेकर सेवा कार्य करने में क्लब को अग्रणीय बनाने के पूर्ण प्रयास करेंगे। साधारण सभा की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन दिनेश गर्ग, लायन अरविंद नाहटा, सर्विस चेयरपर्सन लायन संजय जैन, उपाध्यक्ष पुरूषोतम गर्ग, सचिव भागचंद मूंदड़ा, हेमराज जैन, मोनू पिटी, अमित पारीक, अमित जैन, क्लब प्रशासक जगदीश फतेहपुरिया, लायन मदन गुर्जर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर, मीठा मुंह करा कर अभिनंदन किया। राष्ट्रगान के बाद अध्यक्ष ने बैठक समाप्ति की घोषणा की और सभी का आभार प्रदर्शन किया।*













