*नागोला मे जिला कलेक्टर ने रात्री चौपाल लगा सुनी जन समस्याये -अधिकारियो को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

केकड़ी 26 अप्रैल (पवन राठी )*
*जिला कलेक्टर लोक बंधु की नागोला में रात्रि चौपाल*
*ग्रामीण समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उपखंड भिनाय की ग्राम पंचायत नागोला में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में 73 परिवाद प्राप्त हुए, जिन पर अधिकारियों को समयबद्ध व संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने बाईपास निर्माण, सड़कों के डामरीकरण, रोडवेज बस संचालन, फसल मुआवजा और चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आवश्यकतानुसार टैंकर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। एक परिवादी की जमाबंदी त्रुटि मौके पर सुधारकर तत्काल राहत दी गई।*

रात्री चौपाल नागोला मे जन समस्याएं सुनते जिला कलेक्टर अजमेर

Leave a Comment

और पढ़ें