*थल सेना स्कंध में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती**छात्राओं ने दिखाई विशेष रूचि 54 छात्राये हुई चयनित*

*केकड़ी 23अप्रैल (पवन राठी )*
*पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थल सेना स्कंध एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गई ।*
*प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी अजमेर के कर्नल अजय दाधीच के निर्देशन में आज अजमेर से आए नायब सूबेदार करण कुट्टम,CHM लालाराम चौधरी और स्थानीय विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर हरिराम दरोगा ने नए कैडेट्स की भर्ती की जिसमें शारीरिक व मानसिक परीक्षा लेकर चयन किया।*
*चयनित कैडेट्स को 2 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर एनसीसी A प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिससे राज्य सेवाओं में और अर्ध सैनिक बलों में बोनस अंक प्राप्त होगा।*
*कक्षा 8 और 9 के लगभग 100 छात्र *छात्राओं में से 54 छात्रा कैडेट्स ने चयनित हो दिखाई सेना के प्रति रूचि*

Leave a Comment

और पढ़ें