*ग्राम चकवी में चारभुजानाथ एवम शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से प्रारम्भ,*

केकड़ी 22 अप्रैल (पवन राठी )*
*ग्राम चकवी में भगवान चारभुजा जी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि विधान के साथ प्रारंभ किया गया शंभू सिंह राठौड़ ने बताया कि  प्रातः 7:15 बजे पंडित कैलाश शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा के साथ रामायण पाठ शुरू किया गया। 11:15 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें सभी ग्राम वासियों ने उत्साह से भाग लिया ठाकुर प्रभु सिंह, एडवोकेट दौलत सिंह राठौड़, राजकुमार सिंह, लादू सिंह, नरपत सिंह, नाथू सिंह,  घीसूसिंह, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, गणपत सिंह, नंद सिंह, हिम्मत सिंह, धन सिंह, बनवारी सिंह, मानसिंह एवं मंदिर पुजारी रामगोपाल वैष्णव, ओम प्रकाश, प्रभु लाल वैष्णव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। गुरुवार को हवन यज्ञ पश्चात अभिजित मुहूर्त में भगवान चारभुजा एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा के बाद महा प्रसादी का आयोजन होगा।*

Leave a Comment

और पढ़ें