*केकड़ी -सरवाड़ में शांतिपूर्वक मतदान जारी*
*जयपुर -केकड़ी,-सरवाड़ 22 अप्रैल (पवन राठी )*
*BCR चुनाव में जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर फर्जी वोटिंग का हंगामा, मतदान रद्द* *
*प्रदेश की सबसे बड़ी वकीलों की संस्थाबर काउंसिल आफ राजस्थान के चुनाव के दौरान जयपुर हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया।* *स्थिति बिगड़ने के बाद संबंधित बूथ पर मतदान रद्द कर दिया गया है। अब इस बूथ के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी।* *इससे पहले सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर करीब 50 मिनट की देरी से शुरू हुई थी, जहां 94 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट डालकर मतदान की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में फर्जी वोटिंग के आरोप सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और चुनाव अधिकारियों को मतदान निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा।*
*करीब तीन साल की देरी के बाद और आठ वर्षों के अंतराल पर हो रहे इन चुनावों में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेशभर में कुल 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 84,247 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले बार काउंसिल के चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे।जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर हुए इस घटनाक्रम ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें चुनाव प्रबंधन पर हैं कि नए मतदान की तारीख कब घोषित की जाएगी और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते है।*
*केकड़ी सरवाड़ में शांतिपूर्वक मतदान जारी*
*बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान की केकड़ी में अभी तक कुल 215में*
*से 121मतदाताओ द्वारा एवम सरवाड़ में 50में से 25 (50%)मतदाताओ* *द्वारा मतदान का उपयोग किया है l*
*दोनों बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है l*















