*माहेश्वरी समाज मिनी पुष्कर धानेश्वर में भवन निर्माण कमेटी की बैठक सम्पन्न*

*केकड़ी 19अप्रैल (पवन राठी )*
*श्री महेश सेवा संस्थान आम चोखला धानेश्वर माहेश्वरी समाज के निर्माणाधीन शिव मंदिर व भवन निर्माण कमेटी की बैठक मिनी पुष्कर धानेश्वर में लायन एस एन न्याती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।*
*बैठक में भवन निर्माण से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में भवन निर्माण के ठेकेदार को विस्तृत जानकारी प्रदान कर उसे मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों ने प्रदान किया। अध्यक्ष लायन एस एन न्याती ने सभी उपस्थित सदस्यों का साधुवाद करते हुए कहा कि नौलखा परिवार द्वारा गत 19 मार्च को दिनेश जी नौलखा, बालमुकुंद जी नौलखा, एवं नितिन जी नौलखा द्वारा भूमि पूजन कर हॉल का शुभारंभ किया गया। कार्य की गति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण निर्माण समिति के साथ कर अवलोकन किया एवं कार्य की गति बढ़ाने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया, साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए हुए कार्य का अवलोकन करते हुए बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। सचिव कमलेश लड्ढा ने बताया कि भवन निर्माण कमेटी की बैठक में संरक्षक ताराचंद हेडा, सत्यनारायण काबरा व श्याम लाल नुवाल भीमडावास, रामकिशन मूंदड़ा कादेड़ा, सुरेश चंद्र पोरवाल, बसंत नौलखा, मुकेश तोषनीवाल फुलिया कला, द्वारका प्रसाद हेडा रामपुरा ने उपस्थित होकर अपने सुझावों से लाभान्वित कराया। सभी सदस्यों ने सुझाव देते हुए अपने विचार रखें कि जिन भामाशाहों ने दानदाता के रूप में शिव मंदिर निर्माण एवं कमरे निर्माण के लिए राशि चढ़ा रखी है उसको वसूल करने का कार्य प्रारंभ किया जावे। संरक्षक ताराचंद हेडा ने विचार रखते हुए कहा कि शेष रहे दानदाता एवं भामाशाह से आम चोखला के गांव में जाकर एवं संपर्क कर राशि एकत्रित किए जाने का कार्य सुनिश्चित करे, जिससे निर्माण नियमित चलता रहे।  निर्माणाधीन मंदिर के पास पुजारी के कमरे के बारे में ठेकेदार बालमुकुंद को नए सुझाव प्रदान किया एवं कार्य को गति देने का विचार रखा। अंत में एस एन न्याती अध्यक्ष ने आभार प्रदर्शन किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें