*केकड़ी बार में महिला अधिवक्ताओं का भव्य स्वागत, समावेशी नेतृत्व की मिसाल*
केकड़ी 19अप्रैल (पवन राठी )*
*सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों में महिला सहभागिता को लेकर सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में केकड़ी बार एसोसिएशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए एडवोकेट सानिया सैन, भारती पोपटानी, आशा पाराशर और कृष्णा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया। महिला अधिवक्ताओं को सदस्य बनाए जाने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा बांधकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा और अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बार की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनेगी। इस मौके पर मनोज आहूजा ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं का नेतृत्व में आना एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बहनों की नई ऊर्जा और दृष्टिकोण बार की कार्यकारिणी को और मजबूत बनेगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त महिला सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल केवल निर्देशों का पालन नहीं, बल्कि समावेशी और सशक्त नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।* *कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता सानिया सेन व भारती पोपटानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मनोज आहूजा के प्रयासों की सराहना की।* *उन्होंने कहा कि मनोज आहूजा हमेशा से महिला और युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। महिला अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में उन्हें न्याय क्षेत्र में बेहतर अवसर और मंच मिलेगा।* *समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी महिला अधिवक्ताओं का अभिनंदन करते हुए इसे केकड़ी बार के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई, हेमंत जैन, नवल किशोर पारीक, रामावतार मीणा, अशफाक हुसैन, नितिन जोशी, नितिन जैन, दशरथ सिंह, हनुमान शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद थेl*















