*दिन दहाड़े चोरी की वारदात के आरोपी को सिटी पुलिस ने वारदात के मात्र छ :घंटो में दबोचा*

*केकड़ी 14अप्रैल (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) द्वारा समस्त थानाधिकारी जिलाअजमेर को सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर राजेश मील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं सम्पति संबंधी अपराधो में लिप्त अपराधियो की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी थाना केकडी शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या प्रकरण संख्या 126/ 2026 धारा* *331(3),305(ए)बीएनएस पुलिस थाना केकडी शहर में सरावगी मोहल्ला केकडी मे दिनदहाडे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।*
*घटना का विवरण :-*

*दिनांक 14.04.2026 को श्री महावीर प्रसाद पुत्र माणक चन्द जाति जैन उम्र65 वर्ष निवासी सरावगी मोहल्ला केकड़ी पुलिस थाना केकडी शहर ने एक रिपोर्ट  पेश की कि मै सरावगी मौहल्ला केकडी का रहने वाला हू। दिनांक 13.4.2026 दोपहर के समय अपनी दुकान का गेट बन्द करके चाय पिने के लिए घर के अन्दर गया था। थोंडी देर बाद वापसआकर दुकान मे देखा तो दुकान के गल्ले से 28-30 हजार रूपये गायब मिले । कोई चोर मेरी अनुपस्थिती मे मेरी दुकान मे घुसकर 28-30 हजार रूपये चोरी करके ले गया। इस रिपोर्ट पर प्रकरण से 126/ 2026 दर्जे कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।*

*वारदात का खुलासा:-*

*पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी चैक कर वहाआने जाने वाले व्यक्तियो की पहचान की तथा संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की । संदिश्धव्यक्तियो की गतिविधियो की निगरानी करने पर पाया केकडी शहर का रहने वाला राजारामगुर्जर खुद को छुपाते हुए दुकान की तरफ आया व घटना के बाद वहाँ से भाग गया।*
*संदिग्ध राजाराम गुर्जर की तलाश पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साधनो व मुखबीर की मदद से उसकेदस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया । उक्त मुल्जिम राजाराम को 6 घण्टे मे गिरफु्तारकिया गया, गिरफतारशुदा मुल्जिम द्वारा चुराये गयें प्रकरण के माल मशरूका नकद रुपये 16765बरामद किये गये।*

*गिरफतार हुए अभियुक्त का नाम पता-*
*राजाराम पुत्र  शम्भु लाल जाति गुर्जर उम्र 20 निवासी दण्ड का रास्ता पानी की टंकी केकडी पुलिस थाना केकडी शहर जिला अजमेर*

*कार्यवाही टीमः –*
*अनिल कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना केकडी शहर-ए एस आई बाबूलाल -कांस्टेबल नीरज सिंह एवम पुखराज कार्यवाही टीम में शामिल रहेl*

Leave a Comment