केकड़ी 12 अप्रैल (पवन राठी )*
*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अजमेर संभाग प्रभारी एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ श्याम लाल बैरवा नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर अम्बेडकर रन फॉर सविधान मैराथन दोड़ मे शामिल हुए।*
*मेराथन को प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।*
*अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम द्वारा आयोजित इस मैराथन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस SC विभाग की अध्यक्ष श्रीमती ममता भूपेश, राजस्थान सरकार के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारियों सहित राजस्थान से हजारों की संख्या मे कांग्रेस जनो ने भाग लिया।*











