अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजन की तैयारियां चरम पर*

*अम्बेडकर वेल्फेंयर  सोसाइटी की बैठक हुई आयोजित -विशाल जुलुस निकाला जायेगा*

केकड़ी 12 अप्रैल (पवन राठी )*
*14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती को धूमधाम से मनाये जाने व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में केकड़ी नगर पालिका रंगमंच पर कई समाजों के लोगों की उपस्थिति मीटिंग आयोजित की गई।आयोजन समिति के कौर कमेटी सदस्य भंवर लाल चौहान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की जन्म जयंती* *कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है तैयारियां जोरों पर है शहर के प्रमुख चौराहों पर बाबा साहब के बैनर फ्लैक्स लगाकर सजाया जा रहा है।वरिष्ठ पदाधिकारी रतन पंवार ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा* *साहब की जयंती समारोह पर निकलने वाले जुलूस को क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पूर्व पालिका रंगमंच पर समारोह का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र बोयत ने बताया कि पालिका रंगमंच पर आयोजित समारोह के पश्चात कस्बे में डीजे,बैंड बाजे व घोड़ी बग्गी में सुसज्जित बाबा साहब की प्रतिमा सहित सहित भव्य जुलूस निकाला जाएगा जिसमें कार्य कर्ता सहित अन्य लोग नीले झंडे बाबा साहब चित्र युक्त बैनर झंडे हाथों में लिए व नारा लगाते हुए कतार बध होकर चलेंगे वहीं विभिन्न समाजों की 500 महिलाऐं भी सिर कलश धारण किये जुलूस में शामिल रहेगी कलश यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा,अजमेरी* *गेट,घंटाघर,सदर बाजार,वीर चौराहा,खिड़की गेट व सरसड़ी गेट होते हुए कचहरी रोड होकर पुनः नगर पालिका परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमचंद मौची ने बताया कि अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष 13 अप्रैल सांय 6:30 बजे दीपदान कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।वहीं मीटिंग के दौरान पूर्व पार्षद धनराज नायक  किशन परेवा व प्रभु लाल जागृत ने भी विचार व्यक्त किये। तथा मीटिंग में आपसी विचार विमर्श कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर व्यवस्था प्रमुख कर्नल दुर्गा लाल रेगर,अध्यक्ष जितेंद्र बोयत,कोर कमेटी सदस्य रतन पंवार एडवोकेट रोडमल सामरिया, वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद मोची, भंवर लाल चौहान,मीडिया प्रमुख महावीर कांसोटिया, महेश बोयत,पूर्व पार्षद धनराज नायक,महेंद्र गढ़वाल व अन्य को दायित्व भी सौंप गए।*
*मीटिंग के दौरान अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र बोयत,शंकर लाल बेरवा, प्रभु लाल जागृत,गणपत लाल रेगर,अशोक कुमार कोली*, *धनराज पेंटर,अशोक कुमार मीणा सहित विभिन्न समाजों के कई लोग मौजूद थे।*

Leave a Comment

और पढ़ें