*केकड़ी 09अप्रैल (पवन राठी )*
*केकड़ी पंचायत समिति परिसर स्थित अटल जन सेवा केंद्र में आयोजित जन सुनवाई में अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने साफ साफ चेतावनी दी की काम में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्राप्त सभी परिवादों का निस्तारण समय किया जाकर आमजन को राहत पंहुचानी ही होंगी l*
*जिला कलेक्टर लोक बंधु केकड़ी पंचायत समिति में अटल जन सेवा शिविर के अंतर्गत आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होने कहा आमजन की समस्या का हाथों हाथ निराकरण कर उन्हे लाभान्वित करे इस दौरान उनके साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।*











