केकड़ी में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन*

*केकड़ी 09अप्रैल (पवन राठी )*
*सकल जैन समाज के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के पावन अवसर पर गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:30 बजे से 9:36 बजे तक श्री ऋषभदेव जिनालय, केकड़ी में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया*।
          *इस पावन अवसर पर जैनाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या, पूज्य श्रमणी आर्यिका 105 श्री विनत श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप संपन्न हुआ*।
       *आर्यिका श्री ने अपने मंगल प्रवचन में नवकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि इसका शुद्ध भाव एवं श्रद्धा से जाप करने पर समस्त कर्मों की निर्जरा होती है*। *यह महामंत्र अनादि काल से प्रचलित है तथा इसमें अनंत मंत्रों का सार निहित है*।
       *जीतो जयपुर चैप्टर के सदस्य एवं अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष श्री अनिल मित्तल ने बताया कि जीतो संगठन द्वारा इस दिवस का आयोजन वैश्विक स्तर पर किया जा रहा है। भारत सहित 108 देशों में लाखों श्रद्धालु एक साथ जुड़कर शांति, एकता एवं सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। देशभर के मंदिरों, देरासरों, उपाश्रयों, स्थानकों एवं विद्यालयों में यह आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है*।
        *जीतो जेटीआर श्री विनोद जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवकार महामंत्र की महत्ता एवं व्यापकता को विश्वभर में प्रसारित करना है*। *केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं शिक्षण संस्थानों—आदिनाथ अकादमी, सेंट्रल एकेडमी, वर्धमान पब्लिक स्कूल, श्री दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय एवं श्री सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में भी यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ*।
        *कार्यक्रम के प्रारम्भ में विभिन्न मंदिरों के अध्यक्षों द्वारा आचार्यों के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया*। *युवा परिषद द्वारा आर्यिका श्री को शास्त्र भेंट किए गए तथा महिला मंडल द्वारा उनके पाद प्रक्षालन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं युवाओं की सहभागिता अत्यंत उत्साहजनक एवं प्रेरणादायक रही*।
        *अंत में जीतो जेटीआर श्री विनोद जैन ने ऋषभदेव मंदिर समिति एवं समस्त समाजजनों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री पदम जैन (बिजवाड़ वाले) द्वारा किया गया*।

Leave a Comment

और पढ़ें