*केकड़ी 2 अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, केकड़ी नगर के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अजमेर रोड स्थित श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर समिति के साथ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री गोविंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय रहे, जबकि चांदमल जैन जिला उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।*
*मुख्य वक्ता के रूप में गोविंद शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता और आदर्शों की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने श्रीराम के वनवास, पिता की आज्ञा पालन एवं सत्यनिष्ठा के प्रसंगों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के समय में भी उनके आदर्श समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलन की बात कही तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।*
*नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संस्कारों का प्रसार करना है। इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वर्तमान समय में आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।*
*कार्यक्रम में रामअवतार चौधरी जिला गौरक्षा प्रमुख, चंद्रप्रकाश* *विजयवर्गीय (नगर अध्यक्ष), मुकेश शर्मा एडवोकेट(नगर मंत्री), जगेश्वर प्रसाद शर्मा,मन्दिर मठ प्रमुख, मदन गोपाल चौधरी, महावीर सिंह भाटी, राजेंद्र फतेहपुरिया, देवेंद्र सिंह जी (प्रखंड अध्यक्ष), सुमित सेन (नगर सुरक्षा प्रमुख), ताराचंद जी नामा, सत्संग प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*मंदिर समिति की ओर से संरक्षक शिवपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य मूलसिंह, बाबूलाल जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मातृशक्ति पार्वती महिला मंडल से हेमलता जांगिड़, सुशीला जांगिड़, शंभू सेन, मंजेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।*
*पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।*













