*विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक*

आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश*

*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के  सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की  आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से  दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन  व प्रसाद वितरण  का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर  सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान  निर्माता  भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ  आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*  *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*

Leave a Comment

और पढ़ें