मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर समरसता ओर संस्कारों का दिया संदेश*

*केकड़ी 27 मार्च (पवन राठी )*
*नगर के पुरानी केकड़ी स्थित कुंज मंदिर बस्ती क्रमांक 3 में श्री रघुनाथ जी के मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नगर केकड़ी के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद की परंपरा अनुसार ओंकार मंत्र, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।*
*मुख्य वक्ता संतोष विजय (प्रधानाचार्य, केकड़ी) ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर बल देते हुए कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों से जुड़ने की प्रेरणा दी।*
*उन्होंने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, प्रातःकाल उठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण के लिए कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चांदमल जैन ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर माताएं, बहनें एवं अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अजमेर जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन, जिला सत्संग प्रमुख काशीराम विजय, जिला गौरक्षा प्रमुख रामावतार चौधरी, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नगर मंत्री मुकेश शर्मा (एडवोकेट), नगर सह मंत्री ओमप्रकाश सोनी, राजेंद्र फतेहपुरिया, समरसता प्रमुख पृथ्वीराज जीनगर, जगेश्वर प्रसाद शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
*कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, भक्तों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।*

Leave a Comment

और पढ़ें