*केकड़ी 25 मार्च (पवन राठी )*
*आज भी रहे अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी श्री चंद्रशेखर भण्डारी दौरे पर किया पुलिस थाना सरवाड़ का निरीक्षण। थाने का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एसएचओ को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान थाने के भवन, मालखाने व विभिन्न पंजिकाओं का निरीक्षण किया। और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जिनमे सीट बेल्ट और हेलमेट पहनें, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, जेसे अभियान चलाने के निर्देश दिए |* *साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किया |*













