सर्व समाज नें ज्ञापन सौंप आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की*

*केकड़ी 05 जून (पवन राठी )*
*क्षेत्र में घटित एक कथित असामाजिक घटना को लेकर आज दिनांक 05 जून 2026 को सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 26 मई 2026 की प्रातः लगभग 10 बजे, आरोप है कि कुछ व्यक्तियों — रामपाल रेगर, रतन रेगर, बुद्धिप्रकाश रेगर, हेमराज रेगर, सांवरा, गोपाल, मुकेश, जगदीश, दिलखुश, दिनेश, राकेश, दीपक, रामलाल, राजू सहित अन्य 20–25 महिला एवं पुरुषों के समूह द्वारा बालकृष्ण सिंह शक्तावत के आवास पर पहुंचकर कथित रूप से विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई।*

*आरोप है कि इस दौरान उक्त समूह द्वारा बालकृष्ण सिंह शक्तावत की पुत्री ज्योति शक्तावत को धमकाया गया तथा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई। यह भी आरोप लगाया गया कि संख्या बल के आधार पर पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं घटित होती रही हैं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष एवं भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है।*

*इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अजीत सिंह शक्तावत, अभिजीत सिंह शक्तावत, हेमेन्द्र सिंह शक्तावत, राजू कुम्हार, देवकरण कुमावत सहित अन्य लोगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट की गई, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।*

*इस घटना को लेकर सर्व समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आज बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच एवं सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।*

*ज्ञापन देने वालों में राजू, दीपक कुम्हार, भीम, महावीर, बनवारी, कालू, देवकरण कुमावत, रामकुंवार तेली, महावीर बलाई, बजरंग जैन, विमला देवी प्रजापत, सुगना कंवर, सीमा देवी, कौशल्या प्रजापत, सोना प्रजापत, चंचल कंवर, ज्योति शक्तावत, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह, दशरथ सिंह, नरेन्द्र सिंह, जय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, हरिराज सिंह, शक्तिराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, पवन सिंह, श्याम सिंह, ध्रुवराज सिंह, रविराज सिंह, शैतान सिंह, यदुनाथ सिंह, विजय सिंह, भवानी सिंह, अभिजीत सिंह, बालकृष्ण सिंह, मानवेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह पिपलाज, दशरथ सिंह भराई, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, निरंजन सिंह, भूपेन्द्र सिंह सापून्दा, दिग्विजय सिंह कन्नौज, भगवान सिंह निमोद, विक्रम सिंह नयावास, शंकर सिंह निमोद, करणी प्रताप सिंह प्रान्हेडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

*सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*

Leave a Comment