3 जून से 17 जून तक केकड़ी में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

केकड़ी 02 जून (पवन राठी )*
*जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजमेर के आदेशानुसार जिले के छात्र एवं छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 3 जून 2026 से 17 जून 2026 तक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में किया जाएगा।*

*शिविर में जिले के ऐसे सभी अध्ययनरत हॉकी खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम हो तथा जिन्होंने कक्षा 6 से 11 तक उत्तीर्ण की हो। प्रतिभागियों को अपने साथ हाल ही में उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका की फोटोप्रति तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के खेल प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां साथ लानी होंगी।*

*शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 3 जून को प्रातः 6 बजे पटेल मैदान, केकड़ी में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का उद्देश्य जिले की हॉकी प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।*

*इस संबंध में व्याख्याता एवं शिविर प्रभारी गुलाब चंद मेघवंशी (शारीरिक शिक्षक) ने अधिकाधिक खिलाड़ियों से शिविर में भाग लेने का आह्वान किया है। वहीं मीडिया प्रभारी परिचय पांड्या, व्याख्याता ने बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।*

Leave a Comment

और पढ़ें