*लायन एस एन न्याती ने* *अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला चेन्नई के लिए किया प्रस्थान*

*केकड़ी 31 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के वरिष्ठ सदस्य लायन एस एन न्याती 1 जून सोमवार से 3 जून बुधवार तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब्स के भारत देश के प्रशिक्षण चेन्नई में भाग लेंगे।*
*लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि प्रांत 3233 E2 के 153 क्लब के सत्र 2026—27 के प्रांत पाल लायन निशांत जैन भीलवाड़ा, 2026–27 उप प्रांतपाल प्रथम लायन सीपी विजयवर्गीय कोटा, उप प्रांतपाल द्वितीय लायन जितेंद्र मित्तल मंदसौर, प्रांतीय जीईटी कोर्डिनेटर लायन एस एन न्याती केकड़ी एवं प्रांतीय जीएमटी कोर्डिनेटर मोहित भारद्वाज ब्यावर पांचों 1 जून 2026 को 2:00 बजे से 3 जून 2026 सायंकाल 5:00 तक कार्यशाला मिशन 1.5 के प्रशिक्षण में भाग लेंगे। चेन्नई प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय क्लब के आमंत्रण में लायंस क्लब केकड़ी के प्रथम व्यक्ति लायन एस एन न्याती है जो भाग लेंगे। इस हेतु राधे कृष्णा कुंज केकड़ी में लायन एस एन न्याती को सफल यात्रा व प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई प्रदान की। सचिव लायन भागचंद मूंदड़ा, लायन संजय जैन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय पांड्या, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राकेश जैन, निदेशक डॉक्टर बृजेश गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुरारी गर्ग, 2026–27 के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रामेश्वर सुवालका, क्लब प्रशासक जगदीश फतेहपुरिया, ओमप्रकाश मालू, राजेंद्र कुमार न्याती, माधव न्याति ने शुभकामना प्रेषित करते हुए विदा किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें