*बोराडा अगनिकांड में पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलाशा*

*पहली पत्नी सुनीता संग बेटा-बेटी धरे गए*

*केकड़ी -बोराड़ा 28मई (पवन राठी )*
*बोराडा के समीप एक कार में भीषण आगजनी के मामले में पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद ही सफलता हासिल करते हुए मामले में तीन जनों को हिरासतमें लिया है।*
*वारदात में शामिल मृतक कांग्रेस नेताकी पहली पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया है, वहीं बेटी और नाबालिग बेटे को डिटेन किया गया है।*
*SPहर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुएकहा कि मृतक रामसिंह की पहली पत्नी ने बेटे और बेटी के साथ मिलकर खेती के काम आने वाले धारदार औजार से चारों का गला काट दिया था और हत्या को हादसे का रूप देने के मकसद से गाड़ी में शव रखकर आग लगा दी थी।*
*शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि रामसिंह अपनी पहली पत्नी सुनीता और पुत्र पुत्री को प्रताड़ित किया करता था जिससे छुटकारा पाने को इस जघन्य हत्या काण्ड को अंजाम दिया गया l*
*गौर तलब है कि सरवाड़ क्षेत्र के* *बोराडा के समीप एक कार में भीषण आगजनी की घटना सामने आई थीl*
**कार में एक ही परिवार के चार जनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी l*
*कार में जलकर मरने वाले की पहचान,कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी, मां पूसीदेवी और भांजी महिमा के रूप में हुई है, जिनकी जिंदाजलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया थाl*FSLटीम को भी मोके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए । प्रथमदृष्टया कार में शॉ्ट सर्किट से आगलगने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।*फिलहाल मामले में* *जाँच मे जुटी पुलिस  नें  घटना का पूरा पर्दाफाश कर दिया है l*

Leave a Comment

और पढ़ें