*हिन्दू पर्व और त्योंहार सामाजिक समरसता के आधार –  अभिलाषा यादव*

केकड़ी 20मई (पवन राठी )*
*विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी चितौड़ प्रांत के सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा यादव ने कहा कि हिंदू पर्व और त्योहार सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के मुख्य आधार हैं। हिन्दू त्यौहारों पर वृक्ष , चन्द्रमा ,सूर्य , धरती की पूजा की जाती है । बौद्धिक सत्र में वर्ग अधिकारी प्रीति साहू मंचासीन रही ।संचालन निधि शर्मा द्वारा किया गया ।*

*प्रतिदिन प्रशिक्षणार्थियों को मिल रहा शारीरिक , आध्यात्मिक , बौद्धिक प्रशिक्षण –*
*विश्व हिन्दू परिषद् अजयमेरू जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिदिन प्रात: 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक दिनचर्यानुसार प्रशिक्षणार्थी बहिनों को शारीरिक , मानसिक, बौद्धिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।*

Leave a Comment

और पढ़ें