*केकड़ी 12 मई (पवन राठी )*
*राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निर्देशानुसार, स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार (12 मई) को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों—‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय कार्यक्रम’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। डॉ. आनंद पाराशर ने मंच संचालन करते हुए टीबी (क्षयरोग) के लक्षणों और इसके निवारण पर विशेष प्रकाश डाला।* *उन्होंने कहा कि समय पर जांच और पूर्ण उपचार ही इस बीमारी से मुक्ति का एकमात्र मार्ग है। कार्यक्रम में आरती बैरवा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलवाई।इसी कड़ी में सोमनाथ मंदिर के गौरवगाथा और राष्ट्रीय स्वाभिमान को समर्पित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भी मनाया गया। इस विषय पर डॉ. रजनी ने सोमनाथ तीर्थस्थल की ऐतिहासिक महत्ता और भारतीय संस्कृति में इसके स्थान पर विस्तार से चर्चा की।* *सहायक प्रोफेसर ज्योति मीणा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।कॉलेज के सहायक प्रोफेसर शहजाद अली एवं सहायक आचार्य पुष्पेंद्र यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में आरती बैरवा, किरण कपासिया, दिव्यांशी गोस्वामी, गायत्री माली, ईशा सुखवानी, स्वाति सैन और देवेंद्र सिंह जैसे विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ के एल मीणा ने बताया गया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।*














