*कृष्णानगर विद्यालय के विद्यार्थियों को शीतल जल हेतु वाटर कूलर किया भेंट*
*केकड़ी 05 मई (पवन राठी )*
*माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय कृष्णानगर, केकड़ी में विद्यार्थियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य से विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य और अध्ययन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।*
*इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भीषण गर्मी में शीतल पानी की उचित व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम शरण शर्मा ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से शिक्षा का वातावरण और बेहतर बनता है ।*
*कार्यक्रम में समिति की कौशल्या गर्ग अध्यक्ष, अलका चौकड़ीवाल सचिव, गायत्री बंसल कोषाध्यक्ष, चंद्रकांता गर्ग, संतोष गुप्ता, इंद्रा नुवाल, कविता फतेहपुरिया, सुशीला नुवाल, विद्यालय के शिक्षक राम बैरवा, हनुमान धाकड़, हंसराज, विक्रम सिंह,अनीता समदानी, अर्चना मीणा,लीला साधु, सुमित्रा कुमावत, विद्यार्थी एवं समिति की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।*
*सभी ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। यह पहल न केवल सेवा भावना का उदाहरण है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें।*











