जनगणना -2027 का शुभारंभ**विधायक गौतम ने किया शुभारंभ-आमजन से की स्वगणना क़ी अपील*

केकड़ी 01मई (पवन राठी )*
*भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सुचिकरण एवं स्व गणना का शुभारंभ  आज दिनांक 1 मई, 2026 को विधानसभा क्षेत्र केकड़ी के  विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा किया गया।  इस दौरान विधायक  द्वारा स्वयं स्वगणना की गई एवं विधानसभा क्षेत्र केकड़ी के समस्त नागरिकों से अपील की गई कि उक्त राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में आधिकारिक भागीदारी की सुनिश्चितता  एवं  राजस्थान प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान केकड़ी के अधिशासी अधिकारी  केंद्र प्रसाद  शर्मा, फील्ड ट्रेनर निरंजन धंधोंलिया, सांख्यिकी अधिकारी लोकेश शास्त्री एवं  जनगणना सेल से भीमसेन एवं रमेश माली उपस्थित रहे।*

Leave a Comment