*केकड़ी 24 अप्रैल (पवन राठी )*
*सावर क्षेत्र के सदारा विद्यालय में ताल्लुका विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बताया गया कि बच्चो की सजगता और समझाइश से रूकेगें बाल विवाह- तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदारा मे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र निर्मला राठोड़ ने बच्चो के अधिकार, बाल यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं रोकथाम के उपाय, बाल विवाह के दुष्प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इस सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए कड़े कानूनी प्रावधान की जानकारी दी। उपस्थित छात्राओ के साथ संवाद कर उन्हे रौचक तरीके से समझाया कि बच्चो की सजगता से ही सामाजिक बुराई एवं अपराध पर अंकुश लगाया जा सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताते हुए ,साइबर अपराध से भी छात्राओं को अवगत कराया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने पर भी जोर दिया गया। किसी भी प्रकार की मुसीबत होने पर मानसिक तनाव नही लेकर तुरंत अपनी समस्या हेल्प लाइन पर बताये।* *विश्वस्त लोगो को भी सुचित कर सकते है। *प्रधानाचार्य मेवालाल कुमावत,दयाराम आचार्य,भंवर सिंह, नीतू पारीक,गिरिजा माथुर, कौशल मीणा, कमलेश मीणा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओ ने कहा कि यदि भविष्य मे कोई शिकायत होगी तो जरूर सुचित करेगें और सचेत रहेगी। प्रधानाचार्य मेवालाल कुमावत ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी का आभार प्रकट किया।*









