*केकड़ी 18 अप्रैल (पवन राठी )*
*प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया विद्या भारती कि योजनानुसार संस्कार केन्द्रों का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। समारोह में मुख्य अतिथि संग्राम सिंह जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख , विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह , काशीराम विजय व अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।*
*कार्यक्रम आए हुए अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने करवाया।*
*मुख्य अतिथि जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख संग्राम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार केंद्र मुख्य रूप से उपेक्षित, ग्रामीण या सेवा बस्ती क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा, नैतिक मूल्य, भारतीय संस्कृति, और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले अनौपचारिक, मुफ्त शिक्षण केंद्र हैं।* *ये केंद्र विद्या भारती विद्यालयों द्वारा संचालित होते हैं, जिनका लक्ष्य सेवा बस्तियों में बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। यहाँ बच्चों को वंदना, योग, प्राणायाम, कहानी सुनाना, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता व भावना और नैतिक शिक्षा के माध्यम से संस्कार दिए जाते हैं। संस्कार केन्द्र पर सुलेख , श्रुतिलेख , नृत्य, खेल , व्यायाम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं।*
*संस्कार केन्द्र पालक भागचंद आरेटिया ने बताया कि बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केन्द्र , वाल्मीकि सरस्वती संस्कार केन्द्र , ज्योतिबा फुले सरस्वती संस्कार केन्द्र व शिव सरस्वती संस्कार केन्द्र के भैया बहिनों के द्वारा जय जय राजस्थान गीत पर नृत्य , कविता , सामूहिक गान चन्दन है इस देश की माटी , योग व सूर्य नमस्कार , युगल नृत्य जुल्म कर डारयों , कृष्ण – सुदामा की एकांकी व सामूहिक नृत्य चम चम चमके चूंदड़ी गीत पर नृत्य किया किया गया।*
*कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी भैया बहिनों को पुरस्कार प्रदान किया गया।*
*कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति कोषाध्यक्ष महावीर पारीक , सदस्य हेमराज सैनी , पुरानी केकड़ी विद्यालय प्रधानाचार्य लादूराम रेगर , चारों संस्कार केन्द्र संचालिका पुष्पा जैन , करिश्मा तेजस्वी , सोनू रैगर आशा सैनी व सभी भैया बहिन , अभिभावक उपस्थित थें।*
*प्रबंध समिति उपाध्यक्ष काशीराम विजय ने सभी का आभार प्रकट किया।*p
*कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन सेन ने किया।*














