*धीरे धीरे भाजपा -कांग्रेस के लिए सिर दर्द बनती जा रही आर एल पी*
*केकड़ी-सावर 17 अप्रैल (पवन राठी )*
*कुमावतो का नयागांव केकड़ी*
*राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केकड़ी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम कुमावतो का नया गांव में आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाजपा कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।*
*कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बड़ा गांव होने के बाद भी नयागांव में आठवीं तक स्कूल है, स्कूली शिक्षा के लिए भी बच्चों को बाहर जाना पड़ रहा है और सबसे विकट समस्या यहां से जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया पिछले 6 माह से खस्तीग्रस्त है जिसकी कोई शुद् नहीं ले रहा है।*
*लगभग 2 माह पूर्व कुमावतो का नयागांव से सूरीमाता गांव के लिए किसान पथ बनाया गया जो अभी से ही जगह-जगह से टूट गया है लोगों ने कहा कि चुनावी वक्त में नेता आते हैं वादे करके चले जाते हैं मगर धरातल पर स्थिति जस की तस् बनी हुई है।*
*किसानों ने बताया कि नदी के उस पार खेतों में जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए और RLP नेता नंदलाल गुर्जर ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जुड़ने का आव्हान किया, वहीं एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताई, राम अवतार सिखवाल ने लोगों से अपील की की दिन रात जवान ,किसान, ग़रीब की आवाज उठाने वाले आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की नीतियों से जुड़कर राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने हेतु सभी लोग राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जुड़े, कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएलपी के एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ,रामअवतार सिखवाल, नंदलाल गुर्जर ,मुकेश नागा,राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमावत, सांवरलाल गुर्जर मौजूद रहे।*
*कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे इस दौरान राजेंद्र कुमावत, उदा लाल कुमावत, सुनील कुमावत, गोपाल बेरवा, रामप्रसाद गुर्जर, राजेंद्र कुमावत,राजाराम कुमावत, गोपाल कुमावत,कैलाश कुमावत, सांवरलाल गुर्जर, अंबालाल कुमावत, रामफूल कुमावत ,हीरालाल कुमावत, रमेश कुमावत ,लोकेश कुमावत, हंसराज कुमावत, महावीर कुमावत, हनुमान कुमावत, सुरेश बेरवा, रमेश बैरवा सांवरमल बेरवा ,राजू कुमावत घीसालाल ,सुरेश बेरवा, बाबूलाल कुमावत ,विकास कुमावत, भंवरलाल कुमावत, रामपाल कुमावत,सुनील कुमावत, परमेश्वर कुमावत, खुशीराम कुमावत, सीताराम कुमावत, दशरथ कुमावत ,रामस्वरूप कुमावत, आसाराम कुमावत, मुकेश कुमावत, अनिल कुमावत, सियाराम कुमावत, हीरालाल कुमावत, नंदलाल कुमावत, शंकर लाल कुमावत,नाथूलाल कुमावत, छोटू राम कुमावत, सुरेंद्र कुमावत,खुशीराम कुमावत,धनराज बैरवा, बाबूलाल कुमावत ,कालूराम कुमावत,मनोज कुमावत ,रामकुमार कुमावत ,रामस्वरूप कुमावत, रामलाल कुमावत, मनोज कुमावत, कृष्णा कुमावत, फोरेंटा कुमावत, मीरा कुमावत, लाली कुमावत, छोटी देवी कुमावत, सुरता कुमावत, मनभर कुमावत, गणेश कुमावत, छोटी कुमावत, सीमा कुमावत, फौरनता कुमावत, आशा कुमावत, मोतिया कुमावत सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।*

















