*केकड़ी 15अप्रैल (पवन राठी )*
*भिनाय में पिछले दिनों से आतंक फैला रहा पैंथर आखिरकार वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है।पैंथर ने मंगलवार रात को 14 बकरियों पर हमला कर क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था।जिसमें 3 मवेशी की मौत अन्य घायल हो गए थे।इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाया और रातभर लगातार निगरानी की।बुधवार सुबह 8 बजे टीम पिंजरे के पास पहुंची जिसमें पैंथर कैद हो गया।पेंथर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है*वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल क्षेत्रों में सावधानी* *बरतने* *की अपील भी की है।वन विभाग* *लगातार पैंथर को पकड़ने की* *कोशिश में जुटा हुआ था।ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने उदयगढ़ खेड़ा के रास्ते पर पहाड़ी के पास खेतों में पिंजरा* *लगाया था।जल्द ही मेडिकल के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।पैंथर के पिंजरे में कैद होने की खबर जैसे ही गांव में फैली,बड़ी संख्या में* *ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।हर कोई इस खतरनाक पैंथर को देखने के लिए उत्सुक नजर आया है*।
*हालांकि,वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी और भीड़ को* *नियंत्रित किया।वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए पिंजरे में बंद पैंथर को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए रवाना हो गई।*
*भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा व टीम भी मौके पर मौजूद रही है।अधिकारियों ने बताया कि पैंथर को जल्द ही जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा या फिर वन्यजीव नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।*
*ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में पैंथर की* *गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं,जिससे लोग खासे परेशान थे।खासकर किसान सुबह-शाम खेतों में जाने से डर रहे थे।ऐसे में पैंथर के पकड़े जाने के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है।वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे जंगल या खेतों के आसपास सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।*











