*डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई -शहर में निकाला भव्य जुलुस*

*केकड़ी 14अप्रैल (पवन राठी )*
*डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सर्व समाज की ओर से धूमधाम के साथ मनाई गई।*
*कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित आयोजन समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।*
*इसके पश्चात नगर पालिका रंगमंच पर आयोजित समारोह में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में चंद्रप्रकाश मीणा, डॉ. जे.एल.* *मेघवाल, केकड़ी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत, कर्नल दुर्गालाल रेगर एवं एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत मंचासीन रहे।*
*समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने देश को मजबूत संविधान दिया, जिससे सभी नागरिकों को समानता का अधिकार मिला। उन्होंने केकड़ी में दलित वर्ग के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने तथा नसीराबाद-केकड़ी वाया सावर-देवली फोरलेन सड़क का नाम डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की।*
*आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमचंद मोची, भंवरलाल चौहान एवं डॉ. जे.एल. मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र बोयत, राजेश मेघवंशी,रोडूमल सामरिया, महेश बोयत, प्रभु लाल, कवि देवकरण मेघवंशी एवं संदीप कांसोटिया ने अतिथियों का नीला दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।*
*इसके बाद घोड़ी-बग्गी में सुसज्जित बाबा साहब की प्रतिमा के साथ बैंड-बाजे व ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, वीर चौराहा, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड व कचहरी रोड होते हुए पुनः नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुआ।*
*जुलूस में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए, वहीं करीब 500 महिलाएं मंगल कलश के साथ चल रही थीं। युवा देशभक्ति धुनों पर बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए नीले झंडे लहराते नजर आए।*
*जुलूस का शहर के कई स्थानों जैसे सीनियर विद्यालय, बालिका विद्यालय, अजमेरी गेट, वीर चौराहा आदि पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा शरबत व ठंडे पेयजल की व्यवस्था कर सेवा दी गई।*

*इस अवसर पर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र बोयत, कर्नल दुर्गालाल रेगर, रतन पंवार, मीडिया प्रमुख महावीर कांसोटिया, रोडूमल सामरिया, किशन परेवा, शैतान तारावत, पूर्व पार्षद धनराज नायक, महेंद्र गढ़वाल, कमल खटीक, संदीप कांसोटिया, प्रभु लाल जाग्रत, चेतन रेगर, नोरतमल मुंडेतिया, पूरणमल झारोटिया, जगदीश बड़ोला, गोपाल लाल बदलोटिया, सुरेश गढ़वाल सहित अनेक लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें