*लायंस क्लब सावर एवं अन अकेडमी कोटा के संयुक्त तत्वधान में 191 प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान*

*सावर 13अप्रैल (पवन राठी )*
*लायंस क्लब सावर एवं अन  अकेडमी सेंटर कोटा द्वारा सावर उपखंड क्षेत्र के समस्त निजी एवं राजकीय विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के 191 छात्रों का सम्मान सोमवार 13 अप्रैल 2026 को निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सावर नेमीचंद खटीक ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों का* *सम्मान करना एक यज्ञ में आहुति देना है।* *उन्होंने कहा कि उपखंड स्तर का 80% से अधिक अंक लाए हुए छात्र-छात्राओं का ऐतिहासिक सम्मान समारोह पहली बार सावर में आयोजित हुआ है इसके लिए आयोजन कर्ता को बहुत-बहुत साधुवाद करता हूं तथा केरियर गाइड के वर्क शॉप समय समय पर करने का अनुरोध करता हूं जिस से कि ग्रामीण प्रतिभावान छात्र आगे बढ़ सके। समारोह की अध्यक्षता करते हुए लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने कहा कि कक्षा 10 के 84 छात्र एवं 107 छात्र सीनियर सेकेंडरी कक्षा के कला वर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग एवं कृषि विज्ञान वर्ग के छात्रों का दुपट्टा पहना कर, मेडल प्रदान कर, प्रमाण पत्र एवं रजिस्टर व पेन भेंट* *कर पुरस्कृत किया गया।* *उन्होंने कहा ऐसा सौभाग्य प्रतिभावान छात्रों को सम्मान करने का सदैव प्रत्येक संस्था को दे तो प्रतिभावान आगे बढ़ेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि*
*कॉलेज निदेशक एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने  कहा कि 191 छात्र-छात्राओं का सम्मान कर ग्रामीण प्रतिभा को आगे लाना एक बुद्धिजीवी एवं सेवाभावी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इस कर्तव्य को लायंस क्लब सावर एवं अन अकेडमि सेंटर कोटा ने निभाया इसके लिए बहुत-बहुत साधुवाद करता हूं।तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के विशिष्ट अतिथि अन अकैडमी सेंटर के प्रबंधक सुयश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे लाना मानव जीवन में सभी बुद्धिजीवियों का कर्तव्य है जो कार्य आज लायंस क्लब द्वारा किया गया इसके लिए बहुत-बहुत बधाई करता हूं। अनअकैडमी के सतपाल सिंह, मनीष कुमार न्याति, रितेश राघव, एवं सौरभ शर्मा ने अपने विचारों से बालकों को आगे बढ़ने की समस्त विधियों से स्पष्ट करते हुए बताया कि हमें आगे कैसे बढ़ना चाहिए। समारोह में लायंस क्लब के सचिव अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी, लायन भूपेंद्र सिंह शक्तावत, आशा कंवर, मनोज सैनी, सुमन कोठारी एवं कॉलेज सचिव अवनीश न्याति ने सभी प्रतिभावान छात्रों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर पेन प्रदान कर प्रशस्ति पत्र से नवाजने में सहयोग प्रदान किया। समारोह में प्रधानाचार्य अनिल कुमार झांकल एवं रामलाल वर्मा कालेड़ा कंवर जी ने भी अपने विचारों से बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने बताया कि शहिद देवा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंहरूकला से दसवीं की चार छात्राएं, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घटियाली से दसवीं के तीन छात्र, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सावर से दसवीं के चार छात्र, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंधरी से दसवीं की दो छात्राएं, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर से दसवीं की दो छात्राएं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटियाली से दसवीं के 10 छात्र व बारवीं का एक छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजटा से दसवीं के छः छात्र व बारवीं के पांच छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेडा कंवर जी से दसवीं के दो छात्र बारवीं  के नो छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महरूकला से दसवीं के दो छात्र और बारवीं विज्ञान वर्ग से चार छात्र व कृषि विज्ञान से चार छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज से दसवीं का एक छात्र व बारवीं कला वर्ग के चौदह छात्र एवं कृषि विज्ञान के आठ छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा से दसवीं के दो छात्र और बारवीं के चार छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया से दसवीं के तीन छात्र, बारवीं के चार छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलोली से दसवीं का एक छात्र और बारवीं का दो छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा से दसवीं का एक छात्र व बारवीं के तीन छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलगांव से दसवीं का एक छात्र और बारवीं के पांच छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुंदनी से दसवीं का एक छात्र और बारवीं का एक छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली खेड़ा से दसवीं का एक छात्र तथा बारवीं का एक छात्र, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सावर से दसवीं के तीन छात्र और बारवीं के ग्यारह छात्र, राजस्थान माध्यमिक पब्लिक स्कूल नापाखेड़ा से दसवीं के पांच छात्र, राजेंद्र पब्लिक माध्यमिक विद्यालय सावर से दसवीं के चौदह छात्र, जागृति इंग्लिश मीडियम माध्यमिक विद्यालय सावर से दसवीं के तेरह व बारवीं का एक छात्र, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा से दसवीं की दो छात्राएं और बारवीं के चार छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांडावास से बारवीं का एक छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता से बारवीं के दो छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंधरी से बारवीं के दो छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदारी से बारवीं का एक छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणो का नया गांव से बारवीं का एक छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर से विज्ञान वर्ग में दस छात्र एवं कृषि विज्ञान में दो छात्र और कला वर्ग में नौ छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांकावास से बारवीं का एक छात्र को लायंस क्लब सावर द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में सारांश शर्मा एवं वंश कोटा, मुकेश खटीक व्याख्याता पिपलाज, राजेश शर्मा वरिष्ठ अध्यापक सांकरिया, छीतर लाल बलाई श्याम लाल नुवाल, कैलाश चंद्र, तंजीम खान, राजेंद्र मीणा प्रहलाद गुर्जर ने सम्मान समारोह में सहयोग प्रदान किया। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के 68 माता-पिता भी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक धनराज जांगिड़ ने किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें