*पुलिस थाना केकडी शहर की प्रभावी कार्यवाही 7 साल से फरार स्थायी वारन्टी को किया गिरफतार।*

*केकड़ी 06अप्रैल (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर  हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) द्वारा समस्तथानाधिकारी जिला अजमेर को अपराधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित कियागया था। जिस पर श्री राजेश मील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा श्री हर्षित शर्मावृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो की धरपकड एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकडी शहर क्षेत्र में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु गठीत टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये7 साल से फरार आरोपी बिरदा सिंह पुत्र मंगल सिंह जाति रावत उम्र 53 साल निवासी स्कूलके पास रामगढ़ सडोतान पुलिस थाना सैंदडा जिला व्यावर को न्यायालय के कोर्ट केश नम्बर635/2009, सुरेश आचार्य बनाम बिरदा सिह में गिरफतार किया गया।*

*गिरफतारशुदा अभियुक्त :-*
*बिरदा सिंह पुत्र मंगल सिंह जाति रावत उम्र 53 साल चतुर्थ श्रेणीकर्मचारी सहारा इण्डिया सैक्टर कार्यालय किसान टाकिज के पास देवली जिला टोंक, हाल निवासीस्कूल के पास रामगढ सडोतान पुलिस थाना सैंदडा जिला व्यावर ।*
*कार्यवाही टीमः-*
*अनिल कुमार पू.नि. थानाधिकारी थाना केकडी शहर -कांस्टेबल धनराज 2649-एवम कांस्टेबल  रघुनाथ 1422थाना केकड़ी शहर पुलिस कार्यवाही टीम में शामिल रहे l*

Leave a Comment

और पढ़ें