*केकड़ी 31 मार्च (पवन राठी )*
*एकलव्य एकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरसडी का तृतीय वार्षिक उत्सव कनक वाटिका में हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता मोहनलाल वर्मा सूबेदार आर्मी मुख्य अतिथि गोपाल लाल वर्मा रिटायर्ड नर्सिंग अधीक्षक ने कीl* *वार्षिक उत्सव में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर नृत्य किया विद्यालय निदेशक प्रियंका हिनोनिया ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की विद्यालय में प्रथम ,द्वितीय स्थान पर रहने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पारितोषक दिया गया कक्षा 5 व 8 में A ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया विद्यालय स्टाफ अनिल कुमार वर्मा, आशा वर्मा, चंदा महावर, आयुषी नामा, आशा कुमारी लोहार, शिवांगी पटेल, खुशबू जाट, प्रीति गुर्जर, विकास बडोला, ज्योति शर्मा, किशन लाल गुर्जर, छीतरमल माली आदि मौजूद थे l*









