पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत*

*प्राची जैन व साक्षी धाकड़ बनी विद्यालय टॉपर*

*केकड़ी 25 मार्च (पवन राठी )*
*पटेल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन का दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा प्राची जैन व साक्षी धाकड़ बनी विद्यालय टॉपर*
*प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि स्थानीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार व उत्कृष्ट रहा है।*
*परीक्षा परिणाम एक नजर में – 10वी बोर्ड परीक्षा में कुल 112 भैया बहिनों में से 77 भैया बहिन प्रथम  33 द्वितीय व 2 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण , 8वीं बोर्ड में कुल 103 भैया बहिनों में से A ग्रेड 41 B ग्रेड 58 व C ग्रेड 4 भैया बहिनों ने व 5वी बोर्ड परीक्षा में A 37 ग्रेड B 66 ग्रेड  प्राप्त कि तथा 13 बहिनें गार्गी पुरुस्कार के लिए चयनित हुई। इस तरह सभी छात्रों ने अच्छा परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय व माता – पिता का नाम गौरवान्वित किया।*
*परीक्षा प्रभारी अरविन्द कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय की बहिन प्राची जैन 96.17 साक्षी धाकड़ 95.83 अंजनी कुमार पारीक 95.17 ईशिका जांगिड 93.33 नरेंद्र गुर्जर 93.00 लक्ष्य नामा 93.00 सात्विक पारीक 92.33 अंजली मीणा 91.83 प्रिया लोधा 90.83 व रुद्र प्रताप सिंह शक्तावत ने 90.50 उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।*
*इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले भैया बहिनों का मुंह मीठा करवाकर माला पहनाकर व अर्पणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।*
*कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चन्द वैष्णव ने  परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है।नियमित पढ़ाई, अनुशासन,  स्वयं पर आत्मविश्वास व अध्यापकों का सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन ही छात्रों को सफलता तक पहुंचाता है । इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।*
*इस अवसर पर प्रबंध समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग, सह सचिव राधा माहेश्वरी , सदस्य ममता विजय , हेमराज सैनी व अभिभावक आचार्य दीदी उपस्थित थें। उच्चतम अंक लाने वाले सभी भैया बहिनों ने अपनी सफलता का श्रेय आचार्य दीदियों के सही मार्गदर्शन,कड़ी मेहनत, माता – पिता के आशीर्वाद व विद्यालय की गुणवत्ता व तकनीकी पूर्ण शिक्षा को दिया।*

Leave a Comment

और पढ़ें