केकड़ी ,25 मार्च 2026(पवन राठी )*
*श्री प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में आज कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) केकड़ी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से आगामी पंचायती राज चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की पुरजोर मांग की गई है।*
*फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संविधान के 103वें संशोधन के तहत EWS वर्ग को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, राजनीतिक क्षेत्र, विशेषकर स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व अभी भी नगण्य है।* *आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि राजस्थान की कई पंचायत समितियों और जिला परिषदों में अनारक्षित वर्ग के आर्थिक पिछड़े वर्ग की भागीदारी 10% से भी कम रह गई है।ज्ञापन के दौरान केकड़ी निवर्तमान प्रधान होनहार सिंह सापून्दा,जसवंत सिंह डोराई,भगवान सिंह देवगांव,भंवर सिंह देवगांव,गोपाल सिंह बिलिया, सत्यनारायण सिंह पिपलाज, देबिराज सिंह लसाडिया, अमराव सिंह सोलंकी, गिरधर सिंह छाबड़िया, रामवतार सिखवाल,देवेंद्र सिंह हरपुरा, महेंद्र सिंह धूवालिया, चंद्रवीर सिंह कन्नौज,रविन्द्र सिंह पिपलाज,आदि उपस्थित रहे।*











