*पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी ने मनाया काला दिवस उग्र प्रदर्शन कर पी एम के नाम का ज्ञापन एस डी ओ को सौंपा*

*ज्ञापन मे वित्त विभाग द्वारा पारित पेंशनर्स विरोधी क़ानून को वापस लेने की मांग की गई है*
*विरोध प्रदर्शन मे उमड़ा पेंशनर्स का सैलाब*

*केकड़ी  25 मार्च (पवन राठी )*
*पुरे देश मे आज पेंसनर्स द्वारा भारत सरकार द्वारा  संसद से पारित  करवाये गए एवं अधिसूचित किये गए पेंशनर्स विरोधी क़ानून के विरोध मे काला दिवस मनाया गया l*
*इसी कड़ी मे पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी द्वारा जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन के नेतृत्व मे विशाल विरोध रैली निकाल उपखण्ड कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा गया l*
*ज्ञापन मे उक्त पेंशनर्स विरोधी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है lज्ञापन  मे भारत सरकार को चेतवानी दीं गई है की यदि उक्त कानून सरकार द्वारा शीघ्र वापस नहीं लिया गया को बाध्य होकर आंदोलन को उग्र किया जायेगा l*
*सभी पेंशनर्स बंधु पेंशन समाज जिला कार्यालय पर एकत्रित हुये और वहां से रैली के रूप मे सरकार एवं उक्त क़ानून के विरोध मे नारेबाजी करते हुये उपखण्ड कार्यालय पंहुचे जहां उग्र प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया l*
*इस कार्यक्रम मे महिला  पुरुष पेंशनर्स का सैलाब उमड़ पड़ा l*

Leave a Comment

और पढ़ें