*लाल धागे वाले बाबा पर युवती नें लगाए गंभीर आरोप*

*वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार*

*बाबा हुवा भूमिगत-चर्चाओ का बाजार हुवा गर्म*

*केकड़ी 16 जून (पवन राठी -जन तंत्रतक अपडेट के लिए )*
*निःसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति का झांसा देने वाले तथाकथित “लाल धागे सरकार” बाबा पर लगे गंभीर आरोप!*
*धाम में कार्यरत एक महिला ने बाबा पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ अन्याय हुआ है और अब वह इंसाफ की उम्मीद लेकर कानून और प्रशासन के सामने खड़ी है।*
*प्रकरण  मे युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के है जिनकी वास्तविकता तो निष्पक्ष जाँच से ही सामने आ सकती है -क्या प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो पाएगी यह यक्ष प्रश्न भी संदेह के दायरे मे सोसिअल मीडिया पर वायरल हो रहा है l*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती द्वारा सोसिअल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद से ही बाबा का कोई पता नहीं है तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म हो चुका है l*
*आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बेटी को न्याय मिलेगा, या फिर रसूख, प्रभाव और पैसों की ताकत के आगे उसकी आवाज दबा दी जाएगी? यह केवल एक पीड़िता का मामला नहीं है, बल्कि समाज की हर बेटी के सम्मान और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है।*
*सच्चाई जो भी हो, उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून पर जनता का विश्वास बना रहे और किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े।*

Leave a Comment