*”समृद्ध प्रकृति, समृद्ध देश’- न्यायाधघीश जयमाला पानीगर*

*तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान मे पौधे लगा उनके संरक्षण का लिया संकल्प*

एक न्यायाधीश एक पेड़ की थीम पर लगाए गए पौधे*

*केकड़ी 05 जून (पवन राठी )*
*राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व जिला विधिक सेवाप्राधिकरण, अजमेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति केकडी द्वारा विश्वपर्यवरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तालुका केकडी के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा “एक न्यायाधीश, एक पेड़'” की थीम पर न्यायालय परिसर में छायादार वृक्ष लगाए गए। अपरजिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, केकडी सुश्री जयमाला पानीगर ने बताया किजलवायु परिवर्तन और बढ़ता प्रदूषण आज वैश्विक आपातकाल का रूप ले चुके है,प्योवरण की रक्षा करना अब एक विकल्प नहीं बल्कि हम सभी का बुनियादी कर्तव्य है,इसलिए हम् सभी को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और प्रकृति के प्रतिअपने कर्तव्य को निभाना चाहिए। प्रकृति के समृद्ध होने से देश समृद्ध बनेगा। इसअवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 केकडी श्रीमान आशीष बैंदाडाने बताया कि अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले जीवन के अधिकार का वास्तविक अर्थतभी सार्थक है जब नागरिकों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और एक प्रदूषण मुक्त स्वस्थपर्यावरण मिले, इसलिए न्यायिक बिरादरी के रूप में हम ई-फाइलिंग को बढ़ावा देकरहम लाखों पेड़ों को कटने से बचा सकते है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिकमजिस्ट्रेट संख्या 02 केकडी श्रीमती बीना मीना तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिकमजिस्ट्रेट केकडी  मोहम्मद शारिक भी उपस्थित रहे। न्यायिक कर्मचारीगण द्वारा लगाए गए पेड़ों को नियमित रूप से जल देने का संकल्प लिया गया तथा वृक्षों कीसुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए।*

Leave a Comment