*विशाल जुलुस एवम विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केबिनेट मंत्री रघु शर्मा करेंगे -केकड़ी विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राजीव शुक्ला रहेंगे उपस्थित*
*केकड़ी 25 मई (पवन राठी )*
*ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी एवं सरवाड़ के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ते हुए दाम, प्रदेश में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,पेट्रोल, डीजल, एवं गैस की किल्ल्त, केकड़ी क्षेत्र में पिने के पानी की समस्या, खस्ताहाल सडके, भीषण गर्मी में बिजली की समस्या के विरोध में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 29 मई 2026शुक्रवार को साय 4 बजे कांग्रेस कार्यलय पटेल मैदान केकड़ी से उपखण्ड अधिकारी केकड़ी को राज्य सरकार के नाम विशाल जुलुस के साथ जोरदार विरोध पर्दशन कर एक ज्ञापन दिया जायेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया की कार्यक्रम में केकड़ी विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्री राजीव शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी, सरवाड़, सावर, टाटोटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारी,प्रधान, पूर्व प्रधान, सरपंचगण,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष गण ,युवा कांग्रेस, सभी इकाई अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सभी BLA साथी,महिला कांग्रेस, NSUI,पिछड़ा विभाग,अनुसूचित जाति विभाग,अनुसूचित जन जाति, सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारीयों को उक्त कार्यक्रम में अपनी सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओ के साथ आमंत्रित किया गया है |*











