केकड़ी 21 मई (पवन राठी )*
*सभी वर्गों के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने एवं करियर निर्माण को नई दिशा देने के उद्देश्य से JITO Jobs के तत्वावधान में National Job Fair 3.0 का आयोजन शनिवार, 23 मई 2026 को देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा*।
*जीतो रिप्रेजेंटिव केकड़ी के विनोद जैन ने बताया कि जीतो संस्थान द्वारा केकड़ी में भी जॉब फेयर कार्यक्रम का आयोजन अरिहंत ऑफसेट, सापुंदा रोड, सुधासागर स्कूल के सामने, केकड़ी में होगा*।
*इस रोजगार मेले में देशभर की विभिन्न कंपनियां एवं संस्थान जो जीतो पर रजिस्टर्ड है,ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को नौकरी, करियर मार्गदर्शन एवं स्किल डेवलपमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है*।
*कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी www.jitojobs.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। QR code के माध्यम से भी इच्छुक व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।आयोजन में सभी वर्गों के युवाओं के लिए अवसर खुले रहेंगे*।
*जीतो टाउन रिप्रेजेंटेटिव विनोद जैन (JTR केकड़ी) एवं दिलीप जैन (JTR केकड़ी) ने अधिक से अधिक युवाओं से इस जॉब फेयर का लाभ लेने की अपील की है*।
*शिविर का समय 10 बजे से 1 बजे तक का रहेगा*
*संपर्क सूत्र*
*विनोद जैन – 9829223534*
*दिलीप जैन – 9214756060*










