*जिला बहाली सहित अन्य मांगो को लेकर सावर से जयपुर तक निकाले जा रहे पद मार्च का केकड़ी पंहुचने पर हुवा भव्य स्वागत-उमड़ा जन सैलाब*

*मंत्री पद की लालसा की भेंट चढ़ा केकड़ी जिला -विश्वजीत सिंह*

*उपस्थित जन समुदाय ने एक स्वर से जिला वापसी आंदोलन को दिया समर्थन*

*भ्रष्ट निकम्मे और चोर प्रशासन को विश्वजीत ने दीं चेतावनी- भय एवं दहशत का माहौल बनाने की जगह अपने विधिक कार्यो का ईमानदारी से करें निर्वहन*
*आक्रोषित वकीलों ने विधायक गौतम के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी*
*केकड़ी 19 मई (पवन राठी )*
*जिला बहाली सहित अन्य समस्याओ को लेकर सावर के पूर्व पालिकध्यक्ष विश्वजीत सिंह द्वारा 18मई से सावर से जयपुर तक निकाले जा रहे पद मार्च के केकड़ी परशुराम सर्किल पंहुचने पर बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व मे बार सदस्यों ने अगवानी की उसके बाद भव्य स्वागत किया गया l*
*चिलचिलाती धूप एवं तेज गर्मी की परवाह किये बिना आंदोलन कारी जयपुर की और जोश और जूनून के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैँ l*
*केकड़ी -सावर रोड स्थित परशुराम सर्किल पर पद मार्च के पंहुचने पर विश्वजीत सिंह ने सर्व प्रथम भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शीश नवा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया l*
*इसके बाद स्वागत का दौर चला जो लगभग एक घंटे तक जारी रहा l*
*स्वागत करने वालो मे जिला बार एसोसिएशन केकड़ी -जिला पेंशनर सामाज केकड़ी सहित विभिन्न संगठनों एवं समाजो द्वारा मायर्पण कर साफा बंधवा कर विश्वजीत सिंह का अभिनन्दन किया l*
*इस अवसर पर  अपने सम्बोधन मे कहा की पूर्व मे अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद जिला बना था जो मंत्री पद की लालसा की भेंट चढ़ गया l*
*हमारे विधायक ने विधान सभा मे यंहा तक कहा की केकड़ी तो जिला बनने लायक़ ही नहीं हैँ जो बड़े शर्म की बात हैँ lडीग व सलूम्बर ज़ब जिले बन सकते हैँ तो केकड़ी तो उनसे भी बड़ा एवं पूर्ण पात्रता रखता था लेकिन राज्य सरकार ने दोहरे माप दंड अपनाते हुये केकड़ी से जिले का दर्जा छीन कर क्षेत्र वासियों के साथ घोर अन्याय किया हैँ l*
*केकड़ी को वापस जिले का दर्जा कोई नहीं दिला सकता केवल आप लोगो द्वारा ही इसको वापस  प्राप्त किया जा सकता हैँ -क्या आप लोग इसके लिए तैयार हैँ इस पर उपस्थित जन सैलाब ने एक स्वर मे कहा हाँ आप आगे बढ़ो हम सब आपके साथ हैँ l*
*इस अवसर पर विश्वजीत सिंह ने कहा की ज़ब से मैंने जयपुर पद मार्च निकालने की घोषणा की तबसे प्रशासन द्वारा दबाव की रणनीति के तहत भय खौफ एवं दहसत का माहौल बनाकर अपने अपने पदों का खुल्लम खुला दुरूपयोग किया जा रहा हैँ मुझे भी धमकिया मिली लेकिन मै डरा नहींl*
*पद मार्च परशुराम सर्किल से भेरुगेट सरसड़ी गेट तिराहा होते हुये खिड़की गेट पटवार भवन गणेश प्याऊ होते हुये घंटाघर पंहुचा जहां विश्वजीत सिंह के जिला बहाली  हेतु पद मार्च को व्यापारियो द्वारा भी एक स्वर से  समर्थन किया गया l*
*पद मार्च को रास्ते मे बार एसोसिएशन द्वारा शीतल पेय उपलब्ध करवाया गया l*
*यंहा अपने उद्बोधन मे विश्वजीत सिंह ने पूरे प्रशासन को निकम्मा भ्रष्ट एवं चोर बताते हुये चेतवानी दीं की भय एवं दहशत का माहौल बनाने की जगह अपने विधिक कार्यो का ईमानदारी से  निर्वहन करें लोकतंत्र की असली मालिक जनता जानार्दन हैँ l*
*यंहा से पद मार्च अजमेरी गेट तीन बत्ती चौराहे होते हुये जैन कॉलेज होते हुये सांपन्दा रोड स्थित गोपाल जी की कोठी पंहुचा l*
*पद मार्च भोजन व विश्राम के बाद सांयकाल जूनिया की और प्रस्थान करेगा l*
*विशेष झलकियां*
*जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने परशुराम सर्किल कूच करने से पूर्व सरदार पेट्रोल पंप पर विधायक की तानाशाही एवं गुंडा गर्दी के विरोध मे जम कर नारे बाजी की जिसे लोगो ने रुक कर सुना l*

Leave a Comment