*केकड़ी 18 मई (पवन राठी )*
*स्कूल कोलेजो के बाहर घूमने वाले मनचलो के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत सिटी पुलिस टीम नें पटेल मैदान मे नकली पिस्टल से रील बनाने एवम लोगो मे भय एवम दहशत फैलाने के आरोप मे चार युवकों को गिरफ्तार किया है l*
*यह कार्यवाही हर्षर्धन अग्रवाला (IPS) पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशन मे राजेशकुमार मील आर पी एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षिंत शर्मा* *वृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में* *महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेषअभियान स्कूल कालेजो के बाहर घूम रहे मनचलो के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुयी,उक्त आदेश की पालना मे मन थानाधिकारी अनिल कुमार पुनि द्वारा सिटी पुलिस थानें से श्रमेश कुमार हैडकानि 19 मय टीम को गश्त व अभियान के तहत कार्यवाही हेतु दिनांक 17.05.26 को कस्वा केकडी शहर रवाना किया गया, जो थाना से रवाना होकर केकडी में पटेल मैदान के पास पहुंचे,जहा शोर शराबा हो रहा था, कुछ लडके सामूहिक रुप से मिलकर नकली पिस्टल लहराकर आमजन मे दशहत फैलाने की कोशीश कर रहे थे।* *उपस्थित युवको द्वारा मोके पर शान्ति भंग करने की कोशीश करने पर रमेश कुमार हैडकानि द्वारा राहुल पुत्र कमलेश जाति खटीक उम्र 20 साल निवासी पटेल नगर अजमेर रोड केकडी -गणेश पुत्र रामकिशन सैन जाति नाई उम्र 20 साल निवासी जयपुर रोड केकडी -विष्णु पुत्र मंगल जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी काजीपुरा केकडी एवम विशाल पुत्र चान्द मल जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी काजीपुरा केकडी पुलिस थाना केकडी शहर जिला अजमेर को अपराध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कियागया।*
*गिरफूतार युवकों के नाम पते :-*
*1 राहुल पुत्र श्री कमलेश जाति खटीक उम्र 20 साल निवासी पटेल नगर अजमेर रोड केकडी*
*2 गणेश पुत्र रामकिशन सैन जाति नाई उम्र 20 साल निवासी जयपुर रोड केकडी*
*3 विष्णु पुत्र श्री मंगल जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी काजीपुरा केकडी*
*4 विशाल पुत्र चान्द मल जाति खटीक उम्र 19 साल निवासी काजीपुरा केकडी पुलिस थानाकेकडी शहर जिला अजमेर*
*सराहनीय भूमिकाः-*
*अनिल कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना केकडी शहर – रमेश कुमार हैडकानि 19 पुलिस थाना केकडी शहर-कांस्टेबल दीन दयाल एवम शंकर की कार्यवाही मे भूमिका सराहनीय रही l*










