*केकड़ी में निशुल्क श्रवण जांच शिविर आयोजित, 125 मरीजों को मिला परामर्श*

*केकड़ी 17मई (पवन राठी )*
*जिला चिकित्सालय के डॉ. रामावतार साहू एवं गर्ग हियरिंग सेंटर अजमेर के तत्वावधान में केकड़ी में निशुल्क श्रवण जांच एवं परामर्श शिविररविवार  को अजमेर रोड़ कल्याण कॉलोनी केकड़ी में आयोजित किया गया। शिविर में करीब 125 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।*
*शिविर प्रभारी डॉ. रामावतार साहू ने बताया कि शिविर में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को डिजिटल एवं न दिखाई देने वाली सीआईसी मशीनों की जानकारी देने के साथ एक्सचेंज ऑफर, ईएमआई सुविधा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली मशीनें तथा रिचार्जेबल कान की मशीनों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।*
*उन्होंने बताया कि शिविर में कान एवं गला संबंधी अन्य बीमारियों की भी गंभीरता से जांच कर उचित परामर्श दिया गया। वहीं गर्ग हियरिंग सेंटर अजमेर की टीम द्वारा पुरानी श्रवण मशीनों एवं अन्य उपकरणों की जांच कर उन्हें ठीक भी किया गया, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली।*
*शिविर के दौरान छाया, पेयजल एवं बैठने सहित बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। मरीजों ने बताया कि केकड़ी में पहली बार इस प्रकार के निःशुल्क नाक-कान-गला जांच शिविर में विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया गया, जो सराहनीय पहल है।*

Leave a Comment

और पढ़ें