*राजकीय कृषि महाविद्यालय केकड़ी का निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण ।*

*केकड़ी 15 मई (पवन राठी )*
*श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के द्वारा नियुक्त निरीक्षण दल के प्रभारी डॉ एल एन बैरवा,डॉ  डी एस भाटी व प्रोफेसर रमाकांत शर्मा द्वारा* *राजकीय कृषि महाविद्यालय केकड़ी के सभी संकाय सदस्य विभागों तथा छात्र-छात्राओं के साथ वार्तालाप करके निरीक्षण किया गया। प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने बताया कि कृषि महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स की संबद्धता हेतु विश्वविद्यालय द्वारा भौतिक निरीक्षण का कार्य प्रतिवर्ष होता है।* *स्थायी मान्यता हेतु सभी सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण आवश्यक होता है निरीक्षण के समय संकाय सदस्य डॉ सुमन, डॉ सूरज, डॉ नितेश,डॉ बालकिशन,मनसाराम बैरवा, विष्णु परसोया, यशोधन, बलराम, शनि इत्यादि उपस्थित थे।*

Leave a Comment

और पढ़ें