*केकड़ी 12 मई (पवन राठी )*
*जनगणना कार्य 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं स्व गणना के लिए नियुक्त प्रगणक जावेद खान द्वारा उनको आवंटित ब्लॉक का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।* *चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार बंटी राजपूत एवं नायब तहसीलदार केंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा जावेद का अभिनंदन किया गया एवं श्रीमती राजपूत द्वारा बताया गया कि स्वगणना कार्य वर्तमान में प्रगति पर है एवं जावेद द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है एवं अन्य प्रगणक भी अधिकाधिक आम नागरिकों को प्रेरित करके स्वगणना कार्य पूर्ण कराए। साथ ही आमजन से स्वयं स्व गणना करने की अपील की एवं प्रगणकों को आवश्यक सहयोग एवं सही जानकारी देने हेतु निवेदन किया है।*











