*कार्यक्रम मे सांस्कृतिक गतिविधियों,भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं का हुवा आयोजन*
*केकड़ी 12 मई (पवन राठी )*
*राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में मंगलवार 12 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के उपलक्ष में एसएनएआई यूनिट केकड़ी के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक एवं समाजसेवी गोपाल लाल वर्मा एवं महावीर प्रसाद वैष्णव रहे l* *कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बड़ोला ने की l कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों,भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्शाह के साथ भाग लिया l गोपाल लाल वर्मा ने नवप्रवेशित एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को नर्सिंग की शपथ दिलाई एवं नर्सिंग पेशे से संबंधित सेवा भावना एवं परोपकार के विषय में जानकारी दी l प्राचार्य सुरेंद्र बडोला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ नर्सिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित कियाl*
*फैकल्टी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में एसएनएआई अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l*
*मंच संचालन ज्योति सैनी एवं निरमा भाकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।*
*कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी मोनू पायक, फैकल्टी दामोदर प्रसाद आचार्य, कमलेश कुमार शर्मा, कन्हैया लाल टेलर, अनिता जांगिड़, अंकित उपाध्याय, समता गुर्जर आदि उपस्थित रहे l*















