मंगलवार से शुरु होने वाले भागवत महोत्सव हेतु चारभुजा मंदिर कि साज सज्जा चरम पर*

*भागवत महोत्सव का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से होगा*

*16मई को होगा छप्पन भोग आयोजित*

*केकड़ी 11मई (पवन राठी )*
*क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री चारभुजानाथ मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 12 मई से 18 मई तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी एवं पारंपरिक धार्मिक साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।*
*महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन चारभुजानाथ व्यास पीठ प्रतिनिधि पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच द्वारा किया जाएगा। कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रवचन होंगे।*
*इसी क्रम में 16 मई को विशेष छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 मई को पूर्णाहुति के अवसर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कथा वाचन, प्रातः 11 बजे हवन एवं इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।*
*कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं, धर्म, भक्ति तथा सनातन संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा।*
*महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे बिचली हताई स्थित मातेश्वरी मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।* *कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच के निर्देशन में आयोजित शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचेगी।*
*इधर कथा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर धर्मप्रेमियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कथा, कलश यात्रा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।* *बैठक में कलश व्यवस्था, प्रसाद, पेयजल, टेंट, लाइट, माइक, पूजन सामग्री, संगीत एवं स्वागत व्यवस्था सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन में पुण्य अवसर के सहयोगी के रूप में महेश शर्मा, अनिल मंत्री, हीराचंद खूंटेटा, जेपी सोनी, रामेश्वर पाराशर, भगवान बसेर एवं लक्ष्मण खूंटेटा सहित अन्य धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं।*
*बैठक में धर्मी न्याति, आनन्द सोमाणी, महावीर मूंदड़ा, जेपी सोनी, महेश शर्मा, हीराचंद खूंटेटा, मुकेश नुहाल, ओमप्रकाश शर्मा, अमित गर्ग, राजेन्द्र बियानी, राकेश तोषनीवाल, गोपाल सोमाणी, अभिषेक बसेर, शैलेन्द्र मेड़तवाल, रामनिवास छीपा, अनिल मंत्री, हरीराम सोमाणी, गोपाल वर्मा, देवकरण, अवनीश न्याति, जितेंद्र उपाध्याय, हरीश गोपलान, पटवारी नवल दाधीच सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे।*
*बैठक के अंत में पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें