*सिटी पुलिस ने मोके पर पंहुच समझाईस कर खुलवाया जाम*
*केकड़ी 11 मई (पवन राठी )*
*शहर मे बुकिंग के बाद भी लम्बे इन्तजार और अनेको चक्कर गैस एजेंसी कार्यालय के लगाने के बाद भी सप्लाई नहीं मिलने से शहर वासियों मे गहरा आक्रोश व्याप्त हो चुका है l*
*आक्रोषित शहर वासियों ने आज अजमेर कोटा मार्ग पर अवरोधक लगा रोड़ जाम कर दिया l*
*पीड़ित लोगो ने बताया कि 5-5चक्कर गैस एजेंसी के लगाने पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला -कुछ लोगो का कहना रहा कि घर मे गैस समाप्त हो जाने से भोजन पकाने के भी लाले पड़ चुके है उसके बावजूद भी प्रशासन मौन होकर मूक दर्शक कि भूमिका निभा रहा है जो निंदनीय है l*
*रोड़ जाम क़ी सूचना पर पुलिस ने मोके पर पंहुच कर आक्रोषित लोगो को समझाईस कर जाम खुलवाया तब जाकर आवागामन पुनः शुरु हो पाया था l*
*जाम के कारण ट्रैफिक बाधित हुवा जिसके कारण वाहनो क़ी लम्बी लम्बी कतारे लग गई थी l*









