*केकड़ी 11 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी द्वारा केकड़ी गौ शाला जयपुर रोड केकड़ी पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।*
*लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि केकड़ी गौ शाला में 21 परिंडे बांधे गए।*
*प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने बताया कि शेष रहे 130 परिंडे केकड़ी नगर के सदर बाजार, घंटा घर पर वितरण किए गए। पर्यावरण संरक्षण के तहत पक्षियों के लिए परिंडे वितरण करते हुए भीषण गर्मी में पानी डालने के लिए संकल्पित किया गया। परिंडे वितरण कार्यक्रम में सचिव भागचंद मूंदड़ा, उपाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम गर्ग, लायन मुरारी गर्ग, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन संजय जैन, लायन अनिल दत्त शर्मा, लियो अखिलेश चौकड़ीवाल सहित कई लोग उपस्थित थे सदर बाजार केकड़ी में पक्षियों के परिंदे वितरण करने के अभियान में परिंडे ले जाने वाले सभी सेवकों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए लायन क्लब केकड़ी के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया।*















